Thursday

भगवान शिव के 21

देवों में देव महादेव की भक्ति बहुत ही सरल सहज होती है। कहा जाता है की शिव जी की पूजा सच्चे मन से की जाए तो वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। भक्ति भाव व निश्चल मन से यदि एक लोटा पानी भी चढ़ाया जाए तो भोलेनाथ प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते है। सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित होता है, इस दिन पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। भोलेनाथ अपने नाम के अऩुरूप ही भोले भी है। भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं। वहीं शास्त्रों के अऩुसार माना जाता है की व्यक्ति को मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव के 21 नामों का स्मरण करना चाहिेए। सोमवार के दिन इन नामों का स्मरण दिन में एक बार जरुर करना चाहिए। आइए जानते हैं महादेव के 21 नाम

1. शिव - कल्याण स्वरूप
2. महेश्वर - माया के अधीश्वर
3. शम्भू - आनंद स्वरूप वाले
4. पिनाकी - पिनाक धनुष धारण करने वाले
5. शशिशेखर - सिर पर चंद्रमा धारण करने वाले
6. वामदेव - अत्यंत सुंदर स्वरूप वाले
7. विरूपाक्ष - ‍विचित्र आंख वाले( शिव के तीन नेत्र हैं)
8. कपर्दी - जटाजूट धारण करने वाले
9. नीललोहित - नीले और लाल रंग वाले
10. शंकर - सबका कल्याण करने वाले
11. शूलपाणी - हाथ में त्रिशूल धारण करने वाले
12. खटवांगी- खटिया का एक पाया रखने वाले
13. विष्णुवल्लभ - भगवान विष्णु के अति प्रिय
14. शिपिविष्ट - सितुहा में प्रवेश करने वाले
15. अंबिकानाथ- देवी भगवती के पति
16. श्रीकण्ठ - सुंदर कण्ठ वाले
17. भक्तवत्सल - भक्तों को अत्यंत स्नेह करने वाले
18. भव - संसार के रूप में प्रकट होने वाले
19. शर्व - कष्टों को नष्ट करने वाले
20. त्रिलोकेश- तीनों लोकों के स्वामी
21. शितिकण्ठ - सफेद कण्ठ वाले

No comments: